रूबरू | Part 31 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

कुछ देर बाद उसने फोन उठाया।

स्क्रीन पर कई नम्बर थे।

उसकी उंगली एक नम्बर पर जाकर रूक गई।

दादी का।

कुछ सेकंड तक वह नम्बर देखता रहा।

फिर फोन वापस रख दिया।

नहीं...दादी से भी नहीं कह सकता।

वह उठकल खिड़की के पास चला गया।

बाहर हर तरफ रौशनी दिखाई दे रही थी।

लेकिन उसके भीतर अंधेरा बढ़ता जा रहा था।

तभी दरवाज़े पर हल्की दस्तक हुई।

ताबिश ने पीछे मुड़कर देखा।

वही लड़की थी जिसे उसने मायला के साथ रहने के लिए कहा था।

क्या हुआ?

सर... मैम ने दवा खाने से मना कर दिया है।

ताबिश की भौंहें सिकुड़ गईं।

क्यों?

कह रही हैं उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है।

ठीक है। तुम जाओ।

ताबिश ने एक गहरी सांस ली।

लड़की चली गई।

ताबिश कुछ देर वहीं खड़ा रहा।

फिर जैसे किसी फैसले पर पहुंचकर कमरे से बाहर निकल गया।

मायरा के कमरे के बाहर आकर वह रूक गया।

दरवाज़ा थोड़ा सा खुला था।

अंदर हल्की रौशनी थी।

मायरा आंख बन्द किए लेटी हुई थी।

ताबिश कुछ पल दरवाज़े पर ही खड़ा उसे देखता रहा।

फिर धीरे से अंदर गया।

मायरा ने उसकी आहट सुन ली।

उसने आंखें खोलीं। 

ताबिश ने उस लड़की को बाहर जाने का इशारा किया। 

वह बाहर निकल गई।

ताबिश को देखते ही मायरा का चेहरा सख्त हो गया।

आप यहां क्यों आए हैं?

ताबिश ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया।

वह टेबल के पास गया और दवा उठाकर उसकी तरफ बढ़ा दी।

दवा खा लो।

मुझे नहीं खाना।

मायरा...

मैंने कहा न कि मुझे नहीं खानी।

ताबिश टेबल से पानी का गिलास उठाकर उसकी तरफ बढ़ा। 

मायरा जब तक कुछ समझ पाती। ताबिश उसके पास बैठ गया।

उठ रही हो? या मैं उठाऊं?

ताबिश ने हाथ आगे किया।

मायरा जल्दी से उठकर बैठ गई।

ताबिश उसके आगे दवा करता है।

मायरा दवा उठाकर मुंह में रखकर उसके हाथ से पानी का गिलास ले लेती है।

उसके हाथ से गिलास लेकर वह उठ खड़ा होता है। एक नज़र उसके पैर में बंधी पट्टी की ओर देखता है। और बाहर निकल जाता है।

...

पुरानी हवेली जाने के लिए ताबिश जैसे ही अपने रूम से निकलता है। उसकी नज़र मायरा के कमरे के बन्द दरवाज़े पर उठ जाती है।

उसे एक बार फिर अपनी गलती का एहसास होता है।

सुबह कितनी खुश थी। सारी तैयारियां करके वह जा नहीं सकी।

और यह सिर्फ मेरी वजह से हुआ।

अगर वह अली से हंसते हुए बात कर रही थी तो उसमें क्या बुरा है।

वहां पर घर के बाकी लोग भी थे। और सब लोग उन बातों में शामिल था।

लेकिन अब क्या हो सकता है।

अपनी गलती पर पछताते हुए वह आगे बढ़ गया।

पछताने के इलावा वह और कर भी क्या सकता था।

अपनी सोचों में घिरा ताबिश जैसे ही पुरानी हवेली में कदम रखता है। सामने चेयर पर मायरा बैठी दिख जाती है।

ताबिश को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है।

ताबिश के मन में एक ही सवाल आया।

यह यहां कैसे आई?

जब तक ताबिश अपनी जगह सोचता रहा। तब तब मायरा की नज़र भी ताबिश पर उठ गई।

दोनों की नज़र मिलते ही जहां मायरा के होंठों पर मुस्कान आ गई। वहीं ताबिश का चेहरा गुस्से से तमतमा उठा।

थोड़ी देर पहले वाला पछतावा कहीं गायब हो गया।

बहुत लेट आए ताबिश भाई...

जैसे ही ताबिश अपने गुस्से का कहर मायरा पर बरसाने के लिए आगे बढ़ा। बीच में अली आकर उसका रास्ता रोक लेता है।

अली को देखकल ताबिश का बचा-कूचा गुस्सा भी अंदर से उबलने लगा।

दोपहर आप आए। मैंने सोचा काम खत्म करके आपसे मिलता हूं। तब तक आप चले गए।

अली ताबिश की ओर हाथ बढ़ाता है।

न चाहते हुए ताबिश उससे हाथ मिला लेता है।

कोई और वक्त होता तो वह बहुत आसानी से उसे इग्नोर कर देता। लेकिन वह खाला का रिश्तेदार था। और वह नहीं चाहता था कि उसकी वजह से खाला दुखी हों।

वेटर...अली वेटर को आवाज़ देता है।

वेटर के पास आते ही अली ताबिश से शेक पीने के लिए कहता है।

नो थैंक्स...

दादी कहां हैं?... ताबिश बहुत आसानी से बात बदल देता है।

वह अंदर हैं शायद...अली की नज़र ताबिश के हर रवैए पर थी।

वह दोनों आगे बढ़ते रहे। 

मायरा के पास पहुंच कर ताबिश रूक गया।

उठो भाई बैठेंगे...

ताबिश के रूकते ही अली मायरा के पास बैठी लड़की को कुर्सी से हटाता है।

उसके उठते ही ताबिश एक शान से कुर्सी पर बैठ गया।

ताबिश के पास बैठते ही मायरा की जान निकल जाती है।

अब यहां पर कोई तमाशा न कर दे।

मैं ठीक हूं आप जा सकते हैं।

ताबिश अली को देखकर बोला।

मैं आपके लिए नहीं मायरा के लिए रूका हूं।

तभी एक लड़का प्लेट में खाना लेकर आता है। और पास आकर अली को देकर चला गया।

अच्छे से खाना...किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो बताना। मैं आता हूं।

अली वह प्लेट मायरा को देकर कहता है। और उसका जवाब सुने बिना चला जाता है।

खाओ...

अच्छे से खाओ...

ताबिश अली की नकल करता है।

मायरा चुपचाप खाने लगी।

वैसे कैसे आई?...

जैसे भी आई...

मैंने कहा था न कि मैं आऊंगी ज़रूर...

और देखो मैं यहां हूं।

कोई अगर खामोश है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कमज़ोर है। 

इसलिए आगे से मेरे साथ कुछ भी गलत करने से पहले एक बार ज़रूर सोचना।

मायरा धीमी आवाज़ में उसे वार्निंग देती है।

चलिए ताबिश भाई खाना खा लें।

ताबिश मायरा को कोई सख्त जवाब देने ही वाला था कि तभी अली आ गया।

एक सख्त नज़र ताबिश मायरा पर डाल कर उठ खड़ा हुआ।

तुम परेशान मत हो... मैं कोई मेहमान नहीं हूं।

यह घर मेरा है।

अपनी बात कह कर ताबिश आगे बढ़ जाता है।

और अली...

वह अपनी जगह खड़ा रह गया।

मुझे भी कोई शौक नहीं है, इनकी खातिरदारी करने का।

अली वहीं मायरा के पास चेयर पर बैठ गया।

अगर मामी ने इसका ख्याल रखने का न कहा होता तो मैं ऐसे लोगों की तरफ देखूं भी नहीं।

होंगे यह कहीं के राजकुमार...

हम भी अपने घर के राजा हैं...

ताबिश गुस्से में बड़बड़ाता रहा।

उसकी हड़बड़ाहट देखकर मायरा को हंसी आ गई।

कुछ दूर जाकर ताबिश पीछे मुड़कर देखता है।

मायरा को हंसते देख एक बार फिर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

इसके साथ बैठी है तो बहुत हंसी आ रही है। मेरे साथ थी तो मुंह बना हुआ था।

ताबिश को मायरा की थोड़ी देर पहले वाली शक्ल याद आ गई।

खाना खाते ही वह दादी के पास पहुंच गया।

वैसे भी गुस्से की वजह से वह ठीक से खा भी नहीं पाया। रह-रह कर उसके सामने मायरा का चेहरा आ रहा था।

आप चल रही हैं कि मैं जाऊं?...

हां, चल रही हूं। 

दादी भी उठ खड़ी हुई।

मायरा...

ताबिश ने धीरे से पूछा।

वह डर रहा था कि अब दादी की डांट सुनने को मिलेगी।


जारी है...

रूबरू भाग 30

रूबरू भाग 32







Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story